म्यांमार के चिन प्रांत के मुख्यमंत्री समेत 9,000 से अधिक नागरिक मिजोरम में बने शरणार्थी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
म्यामांर में फरवरी के सैन्य तख्तापलट के बाद वहां के चिन प्रांत के मुख्यमंत्री सलाई लियान लुआइ समेत 9,247 लोगों ने मिजोरम में शरण ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'चिन प्रांत के मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सोमवार रात को चंफाई शहर में पहुंचे।' उन्होंने कहा कि लुआई समेत आंग सान सू ची की पार्टी के 24 निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मिजोरम के अलग-अलग हिस्सों में शरण ली है।
