x

ब्रिटेन में बीते साल सबसे ज्यादा भारतीय पहुंचे, 5 सालों में 83,000 ने ली नागरिकता

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

साल 2023 में ब्रिटेन में 2.50 लाख भारतीय अलग-अलग कारणों से पहुंचे। ये किसी भी देश से ब्रिटेन आने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। इसमें से 1.27 लाख लोग काम के सिलसिले में, 1.15 लाख लोग पढ़ने और 9,000 दूसरी वजहों से ब्रिटेन पहुंचे। भारतीयों के बाद ब्रिटेन में सबसे ज्यादा नाइजीरियाई लोग आए। बीते साल ब्रिटेन में 1.41 लाख नाइजीरियाई, 90,000 चीनी और 83,000 पाकिस्तानी लोग आए।