'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने वाले सांसद और विधायक पति-पत्नी गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ टकराने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस पहले उन्हें खार स्थित उनके घर से खार पुलिस स्टेशन लेकर आई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ धारा 153A (विभिन्न समुदायों में धर्म के आधार पर दुश्मनी पैदा करना) समेत अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।