भज्जी का ऐलान, किसानों की बेटियों के कल्याण के लिए देंगे राज्यसभा का वेतन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sansaprime
आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने नई पहल शुरू की। हाल ही में हरभजन सिंह ने घोषणा की है कि वह किसानों की बेटियों की शिक्षा के लिए राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना वेतन देंगे। हरभजन ने एक ट्वीट कर कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में, मैं किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए अपने राज्यसभा वेतन का योगदान देना चाहूंगा।
