INDIA के सांसद राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Eastmojo
इंडिया गठबंधन के 21 सांसदों ने हाल ही में हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का दौरा किया था। अब इंडिया की पार्टियों के ये 21 सांसद आज सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इंडिया की सभी पार्टियों के सदन के नेता उनके साथ होंगे। मणिपुर से लौटने के बाद विपक्षी गुट इंडिया के सांसदों ने बताया है कि यह हम सभी के लिए एक कठिन दिन रहा है।
