सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, स्मृति ईरानी दिखीं सबसे आगे, वीडियो आया सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। वीडियो में स्मृति ईरानी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिखीं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं। इस बीच भाजपा ने आरोप लगाया कि तिरंगा बाइक रैली में विपक्ष का एक भी सांसद नहीं दिखा।
