मुख्तार अब्बास नकवी का कैबिनेट से इस्तीफा, उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Herald
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। नकवी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी रिजाइन किया है। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इधर, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बनाए जाने की भी चर्चा हो रही है।