मुकुल रॉय ने बेटे संग की TMC में वापसी, 2017 में भाजपा में हुए थे शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापस आ गए हैं और आज वे अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ फिर से TMC में शामिल हुए। रॉय और उनके बेटे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में पार्टी में वापस आए। ये पूरा कार्यक्रम TMC मुख्यालय में हुआ। NDTV के सूत्रों के अनुसार, मुख्यालय पहुंचने के बाद मुकुल रॉय अपने पुराने कमरे में पहुंचे जहां वे भाजपा में शामिल होने से पहले बैठते थे।