x

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मुलायम सिंह यादव

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत बिगड़ने पर गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी अस्पताल की तरफ से उनका मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि 81 वर्षीय नेता का उम्र संबंधी परेशानियों का इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से उनके पिता की सेहत का हालचाल जाना है।