पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हुए। उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बता दें, इससे पहले उनके पैतृक गांव सैफई में उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा। अंतिम यात्रा में नेताजी अमर रहे के नारे लगे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ।
