मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा आज बीजेपी में होंगी शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज नई दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ कल दिल्ली पहुंची अपर्णा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलीं। बता दें अपर्णा ने 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2022 में बीजेपी बक्शी का तालाब या लखनऊ की किसी सीट से उन्हें टिकट दे सकती है।
