हिबतुल्लाह अखुंदजादा का कत्ल, हक्कानी ने बरादर को बनाया बंधक- रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन की एक मैगजीन ने दावा किया है कि हक्कानी नेटवर्क और तालिबान के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें सर्वोच्च तालिबानी नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा को मार दिया गया है। जबकि उप-प्रधानमंत्री मुल्ला बरादर को बंधक बना लिया गया है। गौरतलब है कि गनी सरकार को खदेड़ने में हक्कानी और तालिबानी आतंकी साथ थे। लेकिन अब खबर मिली हैं कि सत्ता पाने के लिए दोनों गुटों में कलह मची है।
