लवीव में मिसाइलों के कई धमाके, 7 लोगों की मौत, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
जंग के 54वें दिन रूस ने यूक्रेन के लवीव में मिसाइलों के कई धमाके किए। इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। लवीव और पश्चिमी यूक्रेन के बाकी हिस्से, देश के अन्य हिस्सों के बजाय रूसी हमलों से कम प्रभावित हुए हैं और अब तक शहर को अपेक्षाकृत सुरक्षित जगह माना जाता रहा था। वहीं, जेलेंस्की ने मैरियूपोल शहर में अंत तक लड़ने का संकल्प दोहराया।
