इंडियानापोलिस में गोलीबारी में कई घायल, हमलावर ने की आत्महत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABC News
अमेरिका के इंडियानापोलिस में बीते दिन एक वारदात के दौरान कई लोगों को गोली मारी गई। घायल पीड़ितों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली। अधिकारियों को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक फेडेक्स सर्विस में गोलीबारी के जानकारी मिली और माना जा रहा है कि हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली। हालिया जारी हुए लाइव वीडियो में घटना के स्थान पर पुलिस की घेराबंदी को दिखाया गया है।
