मुनव्वर फारूकी ने किया 9 जनवरी को हैदराबाद में शो का ऐलान, बीजेपी ने दी धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Oktelugu
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी 9 जनवरी को हैदराबाद में "धंधो" नामक शो करने वाले हैं। ये घोषणा जैसी ही मुनव्वर ने की वैसी ही भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई ने यह घोषणा कर दी कि वह किसी भी कीमत पर इस शो को आयोजित नहीं होने देंगे। हैदराबाद के फायरब्रांड बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पुलिस महानिदेशक भेजे पत्र में ये शो न होने देने की अपील की।
