'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रोहित शेट्टी का एडवेंचर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' 2 जुलाई से प्रसारित होने जा रहा है। शो को लेकर कोई न कोई नई खबर सामने आती रहती है। हालिया खबर के अनुसार कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी 'KKK 12' में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। शो की शूटिंग से अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं। किसी भी वीडियो में मुनव्वर नजर नहीं आए थे। अब उन्होंने खुद बताया है कि वह शो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।