पाक में इमरान की पार्टी के चुनावी होर्डिग पर दिखी सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BBC
सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरें पाकिस्तान में चुनावी होर्डिंग्स पर छाई हुई हैं। दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आगामी उप-चुनावों में सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता को भुनाने के लिए चुनावी होर्डिंग्स में उनकी तस्वीरें, उनके चार्टबस्टर गीत '295' के संदर्भ में लगी देखी जा रही हैं। बता दें 28 वर्षीय शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
