अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर मस्क ने कहा कुछ ऐसा कि बाइडन ने कसा चंद्रमा यात्रा का तंज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
एलन मस्क जो बाइडन से भिड़े। अमेरिकी अर्थव्यवस्था संबंधी टिप्पणी के बाद बाइडन ने मस्क पर तंज कसते हुए उन्हें चंद्रमा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। मस्क ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में वह बहुत बुरा अनुभव कर रहे हैं। इसलिए वह टेस्ला में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या में 10% की कटौती करने जा रहे हैं। मस्क ने यह भी कहा कि वह बाइडन के प्रशंसक नहीं हैं।
