नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के समर्थन पर भिवंडी में मुस्लिम छात्र गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv news
महाराष्ट्र के भिवंडी में पैगंबर मोहम्मद को लेकर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी का समर्थन करने पर पुलिस ने एक मुस्लिम युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। साद अंसारी की सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद भीड़ ने उसके घर को घेर लिया था और गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
