तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
RJD ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक सप्ताह के भीतर मधुबनी से गायब होने वाली लड़की को खोजने की चेतावनी दी है। ऐसा ना होने पर RJD द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की बात कही जा रही है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा- मैं बिहार के सीएम को एक हफ्ते का समय देता हूं, जिस लड़की को शेल्टर होम से स्थानांतरित किया गया था, उसे सामने लाया जाए। अन्यथा मधुबनी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होगा। तेजस्वी ने सीएम नीतीश के इस्तीफे की भी मांग की।
