म्यांमार में तख्तापलट का विरोध करने वाले पश्चिमी कस्बे पर हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
म्यांमार में अमेरिका और ब्रिटेन के दूतावासों ने पश्चिमी चिन राज्य में एक कस्बे पर सरकार की तरफ से किये गए भीषण हमलों की खबरों पर चिंता जाहिर की है जहां सत्तारूढ़ जुंटा ने सैन्य शासन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के कारण ‘मार्शल लॉ’ घोषित कर दिया है। चिनलैंड डिफेंस फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संघर्ष शनिवार को सुबह छह बजे से शुरू हो गया है ।
