नड्डा आज महाराष्ट्र में करेंगे दो रैलियां, 18 सीटों पर जीतने की योजना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में नींव पक्का करना चाहते हैं। इसके लिए वह महाराष्ट्र की 18 सीटों पर जीतने की योजना के तहत चंद्रपुर और मराठवाड़ा क्षेत्र में रैलियां करेंगे। जेपी नड्डा सोमवार को चंद्रपुर से एक अभियान शुरू करेंगे। वह पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर और मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद में रैलियों को संबोधित करेंगे। नड्डा मेगा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।
