रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ी, सपा विधायक समेत 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूपी के बिजनौर में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में जाने पर नगीना पुलिस ने सपा विधायक मनोज पारस समेत 35 नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सपा विधायक मनोज पारस का कहना है कि ये मुकदमा बदले की भावना से कराया गया है। उनका कहना है कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम में चंद लोग ही शामिल थे। जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया था।
