अमरावती पहुंचे चंद्रबाबू नायडू पर फेंकी गई चप्पल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अमरावती में निर्माण-कार्यों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को ले जा रही बस पर चप्पल फेंकी गई। ये घटना तब घटी, जब टीडीपी प्रमुख की बस वेंकटापलेम के पास से गुजर रही थी। नाराज किसान वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन में नायडू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि वाईएसआर कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि वो चंद्रबाबू नायडू के अमरावती दौरे का विरोध करेगी।
