चुनाव आयोग ने खारिज की दोबारा मतगणना की TMC की मांग, कोर्ट जाएंगी ममता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में दोबारा मतगणना कराने की तृणमूल कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC छोड़ भाजपा में शामिल हुए उनके पुराने साथी सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला था। इस मुकाबले में पहले कल ममता के जीतने की खबर आई और फिर अंत में अधिकारी को विजेता घोषित कर दिया गया। इसी कारण TMC ने कुछ गलत होने की आशंका जताते हुए दोबारा मतगणना की मांग की थी।