नारदा केस: अब तक टीएमसी के 4 नेताओं की गिरफ्तारी, भड़ककर सीबीआई से ममता बोलीं- मुझे भी गिरफ्तार करो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
नारदा केस में फिरहाद हकीम के बाद सुब्रत चटर्जी, सोवन चटर्जी और मदन मित्रा की भी गिरफ्तारी हुई। सीबीआई द्वारा की गई इन गिरफ्तारियों से भड़कीं पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने सीबीआई के दफ्तर पहुंचकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे भी गिरफ्तार कीजिए। बता दें ये चारों नेता ममता की पार्टी से हैं। दरअसल, नारदा के स्टिंग ऑपरेशन में टीएमसी के कई नेता रिश्वत लेते पकड़े गए थे।
