नारदा स्टिंग केस: तृणमूल नेताओं को हाई कोर्ट से राहत नहीं, नजरबंद रखने का आदेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कलकत्ता हाई कोर्ट ने नारदा स्टिंग टेप मामले में तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं को घर में नजरबंद रखने के आदेश दिए हैं। दो जजों वाली बेंच में अंतरिम जमानत पर एक राय न बनने के कारण यह मामला अब बड़ी बेंच को सौंपा जाएगा। बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रता मुखर्जी, पूर्व मंत्री मदन मित्रा और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को गिरफ्तार किया था।