x

चार दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे नरवणे, भारत-श्रीलंका सैन्य संबंध होंगे मजबूत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भारत-श्रीलंका के बीच सैन्य संबंध को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। उनकी यह पहली श्रीलंका यात्रा है। वह यहां चीन की ओर से लगातार प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों के मद्देनजर क्षेत्रीय चुनौतियों पर श्रीलंका के सैन्य अफसरों से चर्चा करेंगे। उनका श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।