सिंगापुर दौरे पर गए नरवणे ने द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
तीन दिवसीय दौरे पर सिंगापुर पहुंचे भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए क्रांजी युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक सिंगापुर दौरे पर गए एमएम नरवणे अपनी यात्रा के दौरान सिंगापुर के वरिष्ठ सैन्य, नागरिक नेतृत्व, रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे।
