प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिजिटली G7 शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
पीएम मोदी आज G7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के संपर्क (आउटरीच) सत्रों में डिजिटल माध्यम से भाग लेंगे। वो कोरोना की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर G7 शिखर सम्मेलन में नहीं गए हैं। बता दें ब्रिटेन ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है। इसके अलावा G7 समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं।
