चौधरी नरेश टिकैत बोले- लड़ाई चाहे कितनी भी लंबी चले, किसान पीछे नहीं हटेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर भविष्य में आंदोलन की दिशा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों का ध्यान नहीं, उद्योगपतियों का है। सरकार को वार्ता करनी चाहिए, वार्ता से हल निकलता है। सरकार सत्ता की हनक दिखा रही है। किसानों के बिना सरकार नहीं चलती। नरेश टिकैत बोले- लड़ाई चाहे कितनी भी लंबी चले, किसान पीछे नहीं हटेंगे।
