यूपी में कक्षाएं शुरू होने से पहले अब मदरसों में गाना होगा राष्ट्रगान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के मान्यता प्राप्त, अनुदानित व गैर-अनुदानित मदरसों में नए शिक्षण-सत्र से कक्षाएं शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को राष्ट्रगान गाना होगा। मदरसों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टीईटी की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती के लिए मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा भी शुरू किया जाएगा। बता दें कि ये निर्णय बृहस्पतिवार को मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए।
