नहीं रहे नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दिल्ली के मोतीनगर इलाके के बसई दारापुर के एक फ्लैट में आज सड़ी-गली अवस्था में नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का शव मिलने से सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही मोती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पूर्व एमएलसी, प्रमुख ट्रांसपोर्टर और जम्मू-कश्मीर गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के प्रधान रहे त्रिलोचन सिंह 67 वर्ष के थे।
