प्रोमिला देवी को मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: imphal free press
प्रोमिला देवी को 2021 राष्ट्रीय फ्लोरेंस अवार्ड मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। प्रोमिला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। प्रोमिला पिछले 3 दशक से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। प्रोमिला ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर से बेहतर सेवाएं देना है। 50 पुरस्कार विजेता को यह सम्मान मिला।
