बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव ने संजय राउत के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में एफआईआर दर्ज हुई। संजय पर बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने आरोप लगाया कि एक निजी मराठी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सांसद संजय राउत ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दीप्ति ने मामले की शिकायत मंडावली थाने में की। दीप्ति ने शिकायत के साथ इंटरव्यू की प्रति भी लगाई।
