नेशनल हेराल्ड केस: ईडी आज चौथी बार कर रहा राहुल गांधी से पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv news
नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी आज फिर ईडी के सामने पहुंचे। तीन दिनों में ईडी अधिकारियों ने अभी तक राहुल गांधी से करीब 30 घंटे की पूछताछ की है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस बड़े प्रदर्शन की तैयारी में हैं। इस बीच कांग्रेस पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा ने कहा कि, "देश में कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं है कि उनकी जांच नहीं होगी। कानून सभी के लिए समान है।"
