नेशनल पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो प्रोफेसर भीम सिंह का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Greater Kashmir
काफी दिनों से बीमार चल रहे 80 साल के नेशनल पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो प्रोफेसर भीम सिंह का आज सुबह जम्मू के बख्शी नगर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उन्होंने 23 मार्च 1982 में पैंथर्स पार्टी की स्थापना की। वो 2012 तक 30 साल तक पार्टी अध्यक्ष रहे। इसके बाद भतीजे हर्ष देव सिंह को ये स्थान दिया। लेकिन पिछले साल वो फिर अध्यक्ष बने थे।
