राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस आज, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विज्ञान भवन में आज होने वाली इंटरनेट सेफ्टी, राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देश में इंटरनेट पर होने वाले अपराधों को रोकने के प्रति जागरूकता लाना है। सम्मेलन में पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी, गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के साथ-साथ गृह मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
