नेशनल वोटर्स डे: राहुल बोले- 'वोट दें ताकि कोई आपके अधिकारों का गला ना घोंट दे'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राहुल गांधी ने नेशनल वोटर्स डे पर एक बड़ा बयान जारी किया है। राहलु ने ट्वीट किया, 'लोकतंत्र यानि असहमति, लोकतंत्र यानि शांतिपूर्ण विरोध, लोकतंत्र यानि सामाजिक समानता, लोकतंत्र यानि आपका वोट। वोट दें ताकि कोई आपके अधिकारों का गला ना घोंट दे!' पांच राज्यों में जनाधार तलाशने में जुटे राहुल ने पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जान झोंक दी है। वो लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं।
