पूर्वी यूरोप की रक्षा के लिए नाटो ने रूस सीमा पर तैनात किए फाइटर जेट और युद्धपोत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस और युक्रेन के बीच पनपे विवाद के बीच अमेरिका ने 8,500 सैनिकों को 'हाई अलर्ट' पर रखा है। पूर्वी यूरोप की रक्षा के लिए नाटो ने रूस सीमा पर फाइटर जेट और युद्धपोत तैनात किए। बता दें नाटो करीब 30 यूरोपीय देशों की सेनाओं का एक संगठन है। जिसका मतलब है कि अगर किसी यूरोपीय देश पर आक्रमण होता है तो नाटो लड़ाई लड़ेगी। हालांकि युक्रेन नाटो में शामिल होने की चेष्टा रखता है।