रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बोले, "चीन और भारत के बीच रिश्ते खराब कर रहा नाटो"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत-चीन संबंधों के लेकर नाटो देशों और अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है। लावरोव ने कहा है कि नाटो, चीन और भारत के बीच अतिरिक्त परेशानी पैदा करने की कोशिशों में लगा है। उन्होंने ऐसा बयान पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले दिसंबर 2022 में भी सर्गेई लावरोव चीन और भारत के बीच खराब रिश्तों के लिए नाटो को दोषी ठहरा चुके हैं।
