नाटो ने उठाया बड़ा कदम, रूस की सीमाओं के पास गरजेंगे 30,000 सैनिक, 200 विमान और 50 जहाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
जो बिडेन ने दोहराया कि अमेरिका यूक्रेन में रूस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगा। क्योंकि इससे तृतीय विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। जंग के बीच रूस को ताकत दिखाने के लिए नाटो के सैनिक और सहयोगी सोमवार से रूस की सीमाओं से कुछ दूर नॉर्वे में सैन्याभ्यास शुरू करेंगे। 27 देशों के करीब 30,000 सैनिक, 200 विमान और 50 जहाज इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
