नवजोत ने नहीं मांगी माफी, कैप्टन फिर भी समारोह में करेंगे शिरकत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यभार ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। कैप्टन की शर्त थी कि सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की गई अभद्र शब्दावली को लेकर सिद्धू के माफी मांगने पर ही वे उनसे बात करेंगे। कैप्टन ने अब तक सिद्धू को उनके प्रदेश प्रधान बनने पर बधाई भी नहीं दी है। बता दें नवजोत ने माफी नहीं मांगी फिर भी कैप्टन समारोह में आएंगे।
