x

नवजोत सिंह सिद्धू ने जगतार सिद्धू और सुरिंदर डल्ला को बनाया मीडिया एडवाइजर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चार सलाहकार नियुक्त करने के बाद अब अपने दो मीडिया सलाहकारों की भी नियुक्ति कर डाली। उन्होंने जगतार सिंह सिद्धू और सुरिंदर डल्ला को अपना मीडिया एडवाइजर बनाया है। इस संबंध में उनकी ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। नवजोत सिद्धू ने पिछले काफी समय से मीडिया से दूरी बना रखी। अब तक वह ट्वीट करके अपनी बात रखते रहे हैं।