नवजोत सिंह सिद्धू को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, सोनिया ने लगाई नाम पर मुहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब कांग्रेस में पिछले समय से चल रहे घमासान का फिलहाल अंत हो गया और कैप्टन बनाम सिद्धू की सियासी लड़ाई में सिद्धू आलाकमान को अपनी बात मनवाने में कामयाब रहे हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा राज्य में चार कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। उनको लेकर पिछले काफी दिनों से कयासबाजी चल रही थी।
