पटियाला जेल से आज रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो जाएंगे। यह जानकारी सिद्धू के ट्विटर हैंडल से साझा की गई है। इसमें कहा है कि जेल अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता 1988 के रोड रेज के मामले में एक साल की सजा काट रहे हैं। उनको सजा पूरी होने से 48 दिन पहले रिहा किया जा रहा है।
