पंजाब प्रदेश प्रमुख बनने के बाद आज घर पहुंचेंगे नवजोत सिंह सिद्धू , आगवानी को तैयार कार्यकर्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को पंजाब प्रदेश प्रमुख बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज अमृतसर में होली सिटी स्थित अपने घर पहुचेंगे। लेकिन सोमवार से ही सिद्धू के घर कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा है। हालांकि सिद्धू के परिवार से यहां कोई मौजूद नहीं था लेकिन सिद्धू के पीए गिरीश शर्मा और गगन मेहमानों का स्वागत करते दिखे। आज सिद्धू के अमृतसर आने से पहले ही स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
