नवनीत राणा और उनके पति को इन शर्तों पर कोर्ट से मिली बेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
महाराष्ट्र के राणा दंपति को 11 दिनों बाद जमानत मिली। सीएम उद्धव के घर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने की चेतावनी देने के मामले में सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 23 अप्रैल को जेल भेजा था। दोनों को 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी। कोर्ट ने कहा है कि वे ऐसा अपराध दोबारा नहीं करेंगे। मीडिया से बात नहीं करेंगे। गवाह व सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे।
