नवनीत राणा की एमआरआई स्कैन के दौरान खींची गईं तस्वीरें, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India ahead news
अमरावती की सांसद नवनीत राणा की मुंबई के लीलावती अस्पताल में एमआरआई स्कैन के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने तस्वीरें खींची। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 6 मई की रात करीब 10 बजे जब नवनीत राणा को रेडियोलॉजी विभाग के एमआरआई स्कैन के लिए कमरे में भेजा गया था। तब उनके फोटो खींचे गए थे।
