नवनीत राणा ने कनॉट प्लेस में किया पति संग हनुमान चालीसा का पाठ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नवनीत राणा आज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पति रवि राणा संग हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंची। राणा दंपती को बीते माह उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए गिरफ्तार किया गया था, बाद में इनकी रिहाई हो गई। इससे पहले नवनीत बोलीं, "राणा दंपती किसी के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलता है चाहे वह भाजपा ही क्यों न हो।"
